रांची: आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 46वें स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बाबा दिशोम गुरुजी और मां रुपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। आज दुमका में ऐतिहासिक झामुमो के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।




