ओलंपियन विनेश फोगाट: कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया

0

दिल्ली:पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था। हम 3-4 बजे प्रेस वार्ता कर हमारी बात रखेंगे। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है।हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, “फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।” भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने आगे कहा महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया।फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके।किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here