अब 25 लाख जरूरतमंद लोगों को मिल सकेगा राशन, केबिनेट में मिली मंजूरी

0
hemant soren

रांची : झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अब 25 लाख जरूरतमंद लोगों को राशन मिल सकेगा। इससे पहले 20 लाख लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था। झारखंड कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख और लाभार्थियों को शामिल करने और राशन डीलरों के कमीशन को 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कल कैबिनेट में 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें कृषकों का मानदेय 1000 से 2000 प्रतिमाह दिए जाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दी गई। वहीं अब पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि सरकार ने इनकी 60 वर्ष की आयु बाध्यता खत्म कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here