निशिकांत दुबे: 12 जनवरी को लोकसभा के विशेषाधिकार समिति को झारखंड सरकार द्वारा मेरे ऊपर 42 झूठे केसों की जानकारी देनी है

0

रांची: आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार मुझे बेबहज झूठे केसों में फँसाकर मुझे सांसद के तौर पर काम नहीं करने दे रही है ।मेरे उपर अभीतक 42 केस पिछले 4 साल में दर्ज हुआ ।लोकसभा के विशेषाधिकार समिति ने 12 जनवरी को झारखंड के मुख्य सचिव,DGP,गृह सचिव,देवघर ज़िला उपायुक्त,देवघर पुलिस अधीक्षक को बुलाया है।मुझे भी उसी दिन समिति को केस की जानकारी देनी है. इससे पहले भी इसी मामले में निशिकांत दुबे ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उनका कहना है कि ”झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन ने उन पर अभीतक 42 केस कर दिया है साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यह लड़ाई आपको सत्ता से हटाने तक जारी रहेगी .उन्होंने पोस्ट में लिखा ”सत्यमेव जयते,झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मेरे परिवार पर किया हुआ अन्तिम केस जो हसेडी ज़िला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मेरे ज़मीन के लिए किया था,को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया ।भाजपा व संघ के संस्कारों के नाते हमने कोई भी ग़लत कार्य नहीं किया है ।मुख्यमंत्री जी अभी तक आप 42 केस मेरे उपर कर चुके हैं ।यह लड़ाई आपको सत्ता से हटाने तक जारी रहेगी.”


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here