आज लोकसभा में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए देवघर एयरपोर्ट पर लगातार विमानों के आवागमन पर झारखंड सरकार के कारण समस्या हो रही है. इसपर निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट के आदेश के लागू करने व आम जनता को समस्याओं से मुक्ति के लिए लोकसभा में प्रश्न किया.इसके अलावा उन्होंने कहा कॉंग्रेस के युवराज अपनी यात्रा में वोट बैंक के कारण बंगलादेशी घुसपैठिया को बढ़ावा दे रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिया के कारण झारखंड में लगातार आदिवासी की संख्या घट रही है। भारत सरकार से NIA का कार्यालय संथालपरगना में तथा सभी बांग्लादेशी घुसपैठिया के ज़िला में NRC लागू करने की माँग भारत सरकार से की.



