निशिकांत दुबे: मैंने ही पत्र लिखकर इनकम टैक्स और ED को अपने ख़िलाफ़ केस रजिस्टर करने का आग्रह किया,…चम्पई सोरेन आपलोगों को पटक-पटक कर मारेंगे…

0

झारखंड में गोड्डा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ जसीडीह थाना में करोड़ों के मेडिकल कॉलेज हड़पने को लेकर एफआईआर दर्ज हुआ है।देवघर के बावनबीघा निवासी शिवदत्त शर्मा ने इस मामले में निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम समेत 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसपर MLA प्रदीप यादव ने निशिकांत देबे पर तंज कसा है ”राम नाम जपना, पराया माल अपना…क्या ED/IT/CBI इसपर संज्ञान लेगी…या सिर्फ विपक्षी नेताओं का ही जांच होगा? आपलोगों को क्या लगता है, कमेंट कर बताएं।”

जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि”कल ईडी ने यह जॉंच ले लिया,मैंने ही पत्र लिखकर इनकम टैक्स और ED को अपने ख़िलाफ़ केस रजिस्टर करने का आग्रह किया।लेकिन बलात्कार का जो केस MLA Pradeep Yadav आपके उपर चल रहा है,उस अबला महिला का क़िस्सा तो कोर्ट में सुनाइए,मेरी गवाही इसी महीने है।यह मोदी सरकार है ,यदि मैंने ग़लत किया होगा तो मेरे उपर भी जॉंच होगी।निश्चिंत रहिए बलात्कार,हत्या,बैंक धोखाधड़ी,डकैती के आरोपी शंभु शर्मा भगौड़ा है आज मेडिका अस्पताल के प्रबंधन को 10 करोड़ का चुना लगाने और मारपीट का बेल मधुपुर कोर्ट में लम्बित है Jharkhand Police से उसे बचाइए नहीं तो Champai Soren आपलोगों को पटक पटक कर मारेंगे।”

इससे पहले भी रविवार को निशिकांत दुबे ने अपने खिलाफ FIR पर सफाई सेते हुए कहा था कि”यह मेरे उपर 44 वाँ केस है झारखंड में कॉंग्रेस @INCIndia व झामुमो की सरकार बनने के बाद,हेमंत सोरेन जी जेल जा चुके हैं मेरे उपर केस करते करते ।अब CBI के कोर्ट से भगौड़ा घोषित एक अपराधी जिसके उपर हत्या,डकैती,बलात्कार और बैंक को चूना लगाने के दर्जनों केस लम्बित हैं,उनको लेकर आए हैं ।इस FIR में यह कहा गया है कि मैंने १ करोड़ दिया है ।यदि झारखंड पुलिस यह साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूँगा ।यह मेडिकल कॉलेज DRT कोर्ट के नीलामी में ख़रीदा गया है ।झारखंड हाईकोर्ट ने इसपर मुहर लगाई है ।मैं इसका ट्रस्टी नहीं हूँ ,मैं भाजपा का सिपाही हूँ पूरे सोरेन परिवार को जेल भेजूँगा ।इस फुटफुटिया से मेरा क्या होगा.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here