निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर लगाया सुरक्षा से खिलवाड़ का इल्जाम कहा “मेरी मौत के ज़िम्मेदार आप होंगे”

0

उपर्युक्त गृह मंत्रालय के आदेश के अनुपालन में, अब से एसएसजी/सीआईएसएफ द्वारा सांसद निशिकांत दुबे पश्चिम बंगाल को सुरक्षा कवर प्रदान नहीं किया जाएगा। SSG CISF द्वारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को पश्चिम बंगाल में प्रदान किया गया Y श्रेणी सुरक्षा कवर MHA (Gol) के आदेश दिनांक 07.05.2021 द्वारा वापस ले लिया गया है, हालाँकि निशिकांत दुबे झारखंड में SSG/CISF द्वारा प्रदान किया गया Y+ श्रेणी सुरक्षा कवर बनी रहेगी।
इस आदेश के बाद संसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आप मेरी सुरक्षा के साथ पिछले 1 साल से खिलवाड़ कर रहे हैं,मेरी मौत के ज़िम्मेदार आप होंगे “
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, इस राज्य में पहले भी सांसद- विधायकों की हत्या हो चुकी है। आपकी तानाशाही, आतंक की राजनीति अपनी जगह ठीक हो सकती है लेकिन किसी के जानमाल की सुरक्षा से खिलवाड़ का ख़तरनाक खेल मत खेलिये।डीजीपी, मुख्य सचिव इसका संज्ञान लीजिये।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here