झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी कर रही छापेमारी ,राजधानी में 12 जगहों पर छापेमारी

0

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कई टीमें कांग्रेस के पोरैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत झारखंड की राजधानी में 12 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.छापेमारी सुबह एक साथ शुरू हुई और अब तक जारी है।चार नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने यादव और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर यह छापेमारी की गयी है.यादव के आवास के अलावा ईडी के छापे के अन्य प्रमुख स्थानों चेशायर होम रोड स्थित बिल्डर शिव कुमार यादव के घर और रातू रोड स्थित नीरज सिंह के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here