कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर NIA ने रांची और हजारीबाग में मारी रेड

0
NIA

रांची : झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित आवास और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर करीब छः घंटों तक एनाइए की टीम ने छापेमारी की. एनाइए टीम अमन साहू के के पैतृक गांव रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र मतवे पहुंची इसके अलावा टीम रांची के बुकरू और हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची.छापेमारी के दौरान अमन साहू के घर में कागजात समेत अन्य सामान खंगाले गए.वर्तमान में पलामू जेल में बंद अमन साहू के रिश्तेदार संजय प्रसाद साहू के बुकरू स्थित आवास पर भी एनआईए की टीम छापेमारी करने पहुंची.गौरतलब है कि इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरंस विश्नोई से भी अमन साहू के संपर्क होने की बात बताई जाती है. बताया जाता है कि अमन साहू के गैंग को मयंक सिंह मलेशिया से ऑपरेट कर रहा है. जानकारी के मुताबिक़ लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू के कहने पर ये काम किया करते थे.अमन साहू कोयला कारोबारियों समेत कई अन्य कारोबारियों को धमकी देता था. उसके गुर्गे झारखंड समेत कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय हैं. कुछ ही समय पहले छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस ने मिलकर अमन के गुर्गे को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. बताए जाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here