JAS के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारी सीएम का आभार प्रकट करने पहुंचे

0
cm hemant soren

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के संयुक्त सचिव पद पर नए प्रमोट (नवप्रोन्नत) हुए अधिकारियों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।यह मुलाकात अधिकारियों द्वारा अपनी नई प्रशासनिक जिम्मेदारी और पदोन्नति के बाद मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने के लिए की गई।शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here