नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया।विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने रजत पदक जीता।विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 पुरुष जेवलिन थ्रो फ़ाइनल में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 86.32 मीटर थ्रो किया, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.32 मीटर थ्रो किया और नीरज के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जितने पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए कहा ”वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा जी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आपने अनेक बार अपने खेल से देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। आप ऐसे ही खेलते रहें, आगे बढ़ते रहें, यही कामना करता हूँ।”
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा ”उसने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे.”वहीँ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा ”यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह पूरे देश का बेटा है। वह देश के लिए प्रदर्शन करता है.”



