मुंबई: मशहूर सिंगर अरमान मलिक के सभी प्रशंसकों के लिए ख़ुशी का समय है! बॉलीवुड गायक ने आखिरकार अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है जो एक लोकप्रिय वेलनेस और फैशन ब्लॉगर है।खुशखबरी देते हुए खुद सिंगर अरमान ने सगाई की प्यारी-प्यारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया .इन तस्वीरों में अरमान आशना श्रॉफ को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। आशना व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट है।बता दें की आशना श्रॉफ इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर फैशन, ट्रैवल ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं। लोग उनकी स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। आशना को लगभग 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।वहीँ अरमान मलिक भारत के काफी पॉपुलर सिंगर में से एक हैं, जिन्होंने ‘बोल दो ना जरा’, ‘वजह तुम हो’, ‘कौन तुझे’, ‘जय हो’ और ‘नैना’ जैसे कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं।अरमान और आशना ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी. हालांकि वो 2017 में भी रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों का ब्रेक अप हो गया था. इसके बाद 2019 में फिर दोनों ने डेटिंग शुरू की. इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की और अक्सर अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक-दूसरे के साथ पिक्चर्स शेयर करते रहते हैं. अब इस कपल ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं.



