धनबाद की स्कूली छात्रा की आत्महत्या की जांच करेगी एनसीपीसीआर

0

रांची: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उस घटना का संज्ञान लिया है जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल की दसवीं कक्षा की एक लड़की ने माथे पर ‘बिंदी’ पहनने के कारण शिक्षक द्वारा अपमानित होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। बाल अधिकार संस्था के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने इस मामले में अपना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि वह अपने स्तर पर मामले की जांच करने के लिए जल्द ही धनबाद के स्कूल का दौरा करेंगे।इससे पहले इस संबंध में जिले के तेतुलमारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने आरोपी शिक्षिका सिंधु झा और हेडमास्टर आरके सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर के मुताबिक, छात्रा सोमवार को माथे पर बिंदी लगाकर स्कूल गई थी। इससे उसकी टीचर नाराज हो गई और उसने उसे थप्पड़ मार दिया। बच्ची की मां के मुताबिक जब मामले की जानकारी हेडमास्टर को दी गई तो उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय बच्ची को स्कूल से निकाल दिया. घर पहुंचकर लड़की ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here