एनसीसी कैडेटों को “बी” एवं “सी” प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 की तैयारी के मिलेंगे टिप्स

0

NCC cadets will get preparation tips for “B” and “C” certificate exam 2023

राजधानी के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में एनसीसी के “बी” एवं “सी” प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 की तैयारी के लिए एनसीसी कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत आज की गई। यह शिविर आगामी 8 फरवरी 2023 तक चलेगा। 19वीं झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक ने बताया कि उक्त शिविर में बोकारो, रांची, सिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के 400 एनसीसी के कैडेट शिविर में भाग लेंगे और इस शिविर में आगामी होने वाली “बी” एवं “सी” प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण की तैयारी कराई जाएगी। प्रशासी पदाधिकारी कर्नल सुकांत बेहेरा की देखरेख में एवं पीआई स्टाफ व विभिन्न विश्वविद्यालय महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

NCC cadets will get preparation tips for “B” and “C” certificate exam 2023

इसे भी पढ़े : पलामू: तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ करीब 3 kg गांजा जप्त

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here