NCB की सख्ती ने बॉलीवुड स्टार्स के छुड़ाए पसीने, गोवा से ​मुंबई पहुंची दीपिका और सारा

0

NCBसुशांत सिंह मौत मामले से जुड़े खुलासों ने एक के बाद एक एक करके बॉलीवुड सितारों को हिलाकर रख दिया है। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम आने के बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।इसी क्रम में अब तक गोवा में शूटिंग कर रही दीपिका पादुकोण भी पति व अभिनेता रणवीर सिंह के साथ आज रात नौ बजे मुंबई पहुंच चुके हैं। दोनों चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे और मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी। ड्रग्स मामले में दीपिका से शनिवार यानी 26 सितंबर को पूछताछ होगी।दीपिका के मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचने से मुंबई पुलिस ने वहां सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, मीडिया लगातार दीपिका का पीछा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने अपने करीबियों से कहा है कि फिलहाल उन्हें मीडिया से बचाया जाए। यही वजह है कि चार्टर्ड प्लेन लैंड होने वाले इस कलीना एयरपोर्ट पर भी मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। माना जा रहा है कि मुंबई में आज दीपिका अपनी लीगल टीम से मिलेंगी।ड्रग्स मामले में ए लिस्टर हस्तियों में रकुलप्रीत सिंह भी हैं। रकुलप्रीत सिंह से आज एनसीबी पूछताछ करेगा और जया साहा के खुलासे के बाद सामने आई कुछ बॉलीवुड पार्टियों को लेकर पूछताछ अभिनेत्री से हो सकती है।सारा अली खान को भी एनसीबी के सामने कल 11 बजे पेश होना है। सारा भी गोवा में थीं और दोपहर 2 बजे वह गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं।ranjana pandey