पंजाब: तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल से रिहा किया गया।पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी तो कमजोर हो जाएंगे। पटियाला जेल के बाहर ढोल बजाए जा रहे हैं जहां रोड रेज मामले में जेल गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आज दोपहर में रिहा कर दिया जाने वाला था लेकिन शाम को किया गया। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू ने अपने पिता के रिहा होने से पहले ये आशंका जताई कि मीडिया और भीड़ की मौजूदगी के कारण ऐसा हुआ।



