नामकुम : हत्या कर पहचान छुपाने के लिए जला दिया, 3 गिरफ्तार

0

नमकुम निवासी मंजू कुजूर के द्वारा थाना लिखित आवेदन द्वारा बताया गया कि वादिनी का छोटा भाई राजू कच्छप (उम्र 30 वर्ष) मंजू के साथ इनके गाँव आया हुआ था, जो दिनांक 14.07.23 की सुबह घर से निकला तो फिर वापस लौट कर नहीं आया। दिनांक 19.07.23 को सुबह 06:30 बजे गाँव के लोगों के माध्यम से पता चला कि जामचुओं राबगढ़ा पहाड़ के पास कुसूम पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ है जब मंजू ने उक्त स्थान पर जाकर देखी तो पायी कि उक्त शव इनके छोटे भाई राजू का है, जिसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात अपराधकमी द्वारा हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नियत से जला दिया गया है।उक्त कांड का उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोधी के निर्देशन में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी नामकुम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही के आधार पर हत्या करने में प्रयुक्त पत्थर मृतक का कपड़ा एवं मृतक को जलाने हेतु लाये गये पेट्रोल का डब्बा बरामद किया गया। काड में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here