नागपुरी-मुंडारी शॉर्ट फिल्म “बांधा खेत” को नेशनल फिल्म प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान

0

नागपुरी-मुंडारी बहुचर्चित शॉर्ट फिल्म “बांधा खेत” को प्रत्येक साल होने वाले ‘समुदाय’ नामक नेशनल फिल्म प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला हैl प्रत्येक साल होने वाली यह फिल्म प्रतियोगिता टाटा स्टील की ओर से आयोजित की जाती हैl7 से 12 अगस्त तक जमशेदपुर में आयोजित इस नेशनल फिल्म प्रतियोगिता में ”बांधा खेत” के डायरेक्टर एनपीके और अनुराग लुगुन को अपनी फिल्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। एनपीके ने बताया कि इस फिल्म को द्वितीय झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है, जो 17 से 20 अगस्त तक कोल्हान क्षेत्र में चलने वाली हैlनिर्माता यतींद्र मिश्रा और निर्देशक एनपीके ने बताया की 17 अगस्त से पिठौरिया रांची से नागपुरी फिल्म दहलीज रिलीज होनेवाली है।क्षेत्रीय फिल्म को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय नि:शुल्क फिल्म मेकिंग और फिल्म एक्टिंग कार्यशाला भी 17 से 20 अगस्त तक पिठौरिया के नागपुरी संस्थान में होने वाली है। इसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here