गिरिडीह (झारखंड) : झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार (6 जुलाई) को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा में सुबह करीब 11:30 बजे हुई।गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव के अनुसार, जुलूस के दौरान ताजिया का ऊपरी हिस्सा गलती से हाई-टेंशन तार को छू जाने से करंट लगने की घटना हुई।तीन घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय अधिकारियों ने आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है और सुरक्षा चूक की जांच की संभावना है। बता दें कि झारखंड पुलिस ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है। संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान देते हुए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। शनिवार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची समेत प्रमुख जिलों में फ्लैग मार्च किया गया।




