सांसद खीरू महतो ने सीएम नितीश कुमार के झारखंड दौरे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को अवगत कराया

0

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार से राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के 21 जनवरी को प्रस्तावित झारखण्ड दौरे से अवगत कराया।गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ आएंगे। नीतीश जोहार के नाम से प्रदेश जदयू झारखंड में उनकी विशाल जनसभा आयोजित कराएगी। नीतीश के झारखण्ड दौरे पर बात करते हुए झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने बताया है कि आनेवाले दिनों में हमारी कोशिश होगी कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में उनकी सभा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here