जमशेदपुर के राम मनोहर लोहिया संस्थान में 705वां नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया गया।आज राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, जमशेदपुर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा आई कैंप-2024’ में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन सम्मिलित हुए एवं वहां उपस्थित उपचार कराने वाले मरीजों से कुशलक्षेम जाना।महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन उपस्थित हुए। राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।मौके पर राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस संस्थाएं पूरे झारखंड में काफी अच्छा काम कर रहे हैं और जमशेदपुर इसमें सबसे आगे है। हम इन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं। इससे पहले राज्यपाल, झारखण्ड सी. पी राधाकृष्णन का पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।



