झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के श्रम मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता संजय यादव की बीमार मां से मुलाकात की। मां को देखकर डॉ. अंसारी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। मंत्री संजय यादव भी इस भावुक पल में खुद को संभाल नहीं पाए।
डॉ. अंसारी ने कहा — “मां का न होने का गम मैं सबसे ज्यादा समझ सकता हूं, क्योंकि मैंने अपनी मां को खोया है। जीवन में मां का होना कितनी बड़ी सुकून की बात है, यह मैं जानता हूं। आज मेरे बड़े भाई संजय यादव जी पर क्या बीत रही होगी, मैं समझ सकता हूं। लेकिन भरोसा दिलाता हूं, मां जल्द स्वस्थ होंगी। डॉक्टर से भी मेरी लंबी वार्ता हुई है।




