मोरहाबादी: डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौ*त,शव मिलने पर मचा हड़कंप

0
death

Ranchi के मोरहाबादी मैदान स्थित डिस्पैच सेंटर में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच एक वाहन के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, ड्राइवर रात में गाड़ी में ही सोया था। सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटकर वह दोबारा वाहन में आराम करने चला गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। अन्य ड्राइवरों ने जांच की तो वह मृत पाया गया।प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। 23 फरवरी को होने वाले झारखंड नगर निकाय चुनाव से पहले इस घटना ने प्रशासन को भी चिंतित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here