मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखंड के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। आज और कल आठ को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात की संभावना है जिसे लेकर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।वहीँ बोकारो और धनबाद के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटो में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है .राज्य के कई हिस्सों में अभी बारिश हो रही है।चंदवारा (कोडरमा) में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश हुई है। रांची में 10 मिमी बारिश हुई.अब तक जो मानसून का वर्षापात है 540 मिमी बारिश हुई है। तीन जिले जिनमें गोड्डा, साहिबगंज औऱ सिमडेगा में अच्छी बारिश हुई है। 17 जिलों में कम बारिश हुई है।



