घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की। स्पीकर कक्ष में आयोजित संक्षिप्त समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सोमेश चन्द्र सोरेन ने स्पीकर को पुष्पगुच्छ देकर आभार प्रकट किया।विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें विधानसभा का सदस्य घोषित करते हुए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।




