बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जाएगा. दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है.इसकी घोषणा होते ही उन्हें ढेर साड़ी बधाईयाँ मिलनी शुरू हो गयी हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहब फाल्के सम्मान दिए जाने की घोषणा पर उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वे एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है. उन्हें बधाई और शुभकामनाएं.’




