Jharkhand : राजमहल में पतित पावनी मां गंगा के तट पर आयोजित राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2024 का गढ़वा विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर झारखंड सरकार में सहयोगी मंत्री बादल पत्रलेख एवं राजमहल संसदीय क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा भी उपस्थित रहे।यह मेला आज से शुरू होकर 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। माघी पूर्णिमा का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मां गंगा अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।



