नीतीश सरकार से हटाए गए मंत्री श्याम रजक ने आज राष्ट्रीय जनता दल RJD ज्वॉइन कर लिया। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने श्याम रजक को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गया है। नीतीश सरकार से हटाए गए मंत्री श्याम रजक ने आज राष्ट्रीय जनता दल RJD ज्वॉइन कर लिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने श्याम रजक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
आरजेडी में शामिल होने के बाद श्याम रजक ने कहा कि मैं अपने घर में वापस आकर भावुक हो रहा हूँ। मैंने जेडीयू में रहते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की कोशिश की। लालू यादव ने हमेशा हमें सामाजित न्याय की लड़ाई लड़ने का पाठ पढ़ाया है।