मंत्री राधाकृष्ण किशोर: काफिले में 16 सुरक्षा जवानों को मात्र 3 गाड़ियां को लौता रहा,ठूसकर बैठाना पड़ता

0

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई अनदेखी और सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की कमी से नाराज होकर अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा और वाहन लौटा दिए हैं। उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।मंत्री के काफिले में 16 सुरक्षा गार्डों के लिए मात्र 3 गाड़ियां दी गई थीं। वित्त मंत्री का तर्क है कि इतने कम वाहनों में सुरक्षा जवानों को ठूंस-ठूंस कर बैठना पड़ता था, जो उनकी सुरक्षा और गरिमा के लिहाज से व्यावहारिक नहीं है।मंत्री ने पुलिस मुख्यालय से एक अतिरिक्त वाहन की मांग की थी, जिस पर कोई उचित फैसला लेने के बजाय उन्हें एक नोटिस भेज दिया गया।DGP को लिखे पत्र में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अंत में मंत्री में लिखा “संयुक्त सचिव, वित्त विभाग के द्वारा मेरे आप्त सचिव को दिए गए नोटिस मेरे लिए Embarrassing है। अतः मैं वाहन सहित पुलिस बलों को वापस कर रहा हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here