रांची : मंत्री इरफान अंसारी ने रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं.20 मई को दोपहर गाड़ी से दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट के बाद दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए. जिसके बाद गुरूवार को मंत्री इरफान अंसारी को शिकायत मिली थी कि डोरंडा थानेदार ने केवल एक पक्ष से 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब डोरंडा थानेदार की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को निर्देश जारी कर दिया है.




