रांची: भाजपा प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर अखबार में छपी एक खबर को शेयर किया है खबर ये है कि ” सोना सोबरन योजना के तहत गरीबों को 10 रुपए में मिलने वाली धोती-साडी बाजार में 62 रुपए में बेची जा रही है।” इसी के साथ मरांडी ने हेमंत सरकार को निशाना बनाया”झारखंड में गरीबों को 10 रूपए में धोती-साड़ी देने की योजना बनी थी, लेकिन इसे हेमंत सरकार गरीबों को देने के बजाय दलालों के माध्यम से बाजारों में बेच रही है।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM ने सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर गरीबों को सब्जबाग दिखाया और अब सरकारी बजट से खरीदे गए कपड़े खुले बाजार में बेच कर अपनी जेब भर रहे हैं।इन कपड़ों पर साफ लिखा है “Specially Manufactured for Government of Jharkhand – Not for Sale”, फिर भी ये कपड़े खुलेआम बाजार में बेचे जा रहे हैं।हेमंत जी, अपने दिहाड़ी डीजीपी को निर्देश देकर उक्त मामले में ACB द्वारा तत्काल छोटे-मोटे बिचौलियों की गिरफ्तारी कराईए, अन्यथा ईडी सीबीआई की एंट्री हुई तो मुँह छिपाकर भागते फिरेंगे!”




