मंत्री इरफ़ान अंसारी: 2029 के लोकसभा चुनाव में मैं निशिकांत दुबे को अनलोड करूँगा

0

रांची/देवघर: रविवार को झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री ने भाजपा संसद को बड़ी चुनौती दे डाली है. झारखंड सरकार के मंत्री Irfan Ansari ने सांसद Nishikant Dubey पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में Rahul Gandhi के खिलाफ जिस भाषा का प्रयोग किया गया, वह झारखंड और बाबा नगरी की गरिमा के खिलाफ है।मंत्री अंसारी ने कहा, “अगर झारखंड की अस्मिता और सम्मान पर हमला होगा, तो जवाब भी उसी ताकत से मिलेगा। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे निशिकांत दुबे को चुनाव में पराजित करेंगे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के जरिए उन्हें उनके पैतृक आवास, बिहार, वापस भेज दिया जाएगा।अंसारी ने अंत में कहा, “झारखंड झुकेगा नहीं। सम्मान से समझौता नहीं होगा।”

एक्स पर पोस्ट में मंत्री ने लिखा : मैं खुलकर चुनौती दे रहा हूँ — अगर झारखंड की अस्मिता और सम्मान पर हमला होगा, तो जवाब भी उसी ताकत से मिलेगा।आज संसद में सांसद @nishikant_dubey ने आदरणीय श्री @RahulGandhi के खिलाफ जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, वह झारखंड और बाबा नगरी की गरिमा के खिलाफ है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मैं साफ-साफ कह रहा हूँ — 2029 के लोकसभा चुनाव में मैं निशिकांत दुबे को अनलोड करूँगा। उनका बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी कर लें। मूवर्स एंड पैकर्स एडवांस में बुक करा दिया है— लोकतंत्र ही उन्हें सही-सलामत उनके पैतृक आवास, बिहार, वापस भेज दूंगा।यह मेरी खुली चुनौती है।झारखंड झुकेगा नहीं।सम्मान से समझौता नहीं होगा।जय झारखंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here