रांची:अस्पताल प्रबंधन से मंत्री इरफ़ान अंसारी ने छुड़वाया पत्रकार विनय सिंह का शव

0

रांची: एक्स पर जानकारी देते हुए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बताया ”बालूमाथ के वरिष्ठ और कर्मठ पत्रकार विनय सिंह जी का आज प्रातः रांची स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल उनके मित्र एवं बालूमाथ निवासी पत्रकार जावेद अख्तर द्वारा रांची लाया गया था।अत्यधिक प्रयासों के बावजूद डॉक्टर द्वारा विनय सिंह जी की नाज़ुक हालत को संभाल नहीं सके और आज उनका निधन हो गया।दुख की इस घड़ी में परिजनों ने इलाज में लापरवाही और असंवेदनशील अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही की बकाया बिल का हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया।जब यह जानकारी मुझे प्राप्त हुई, तो मैंने मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशील को ध्यान में रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को शव तुरंत परिजनों को सौंपना पड़ा।राज्य के किसी भी अस्पताल को मृत्यु के उपरांत शव को बकाया राशि के नाम पर रोकने का कोई अधिकार नहीं है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here