मंत्री इरफ़ान अंसारी: राज्य के सभी सदर अस्पताल, रिम्स और मेडिकल कॉलेज 3 दिन के भीतर अपने भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपें

0
Irfan Ansari

रांची: आज स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जनता को सूचित करते हुए एक्स पर लिखा ”अब यदि रिम्स या किसी भी अस्पताल में किसी मरीज की मौत सुरक्षा कारणों से होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही मेरी होगी। राज्य के हर अस्पताल को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा। अब लापरवाही की कोई जगह नहीं रहेगी — मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।राज्य के सभी सदर अस्पताल, रिम्स और मेडिकल कॉलेज तीन दिन के भीतर अपने भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपें। कौन-से भवन मरम्मत योग्य हैं, कौन-से जर्जर हैं या ध्वस्त किए जाने चाहिए – इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। रिपोर्ट मिलते ही मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए तुरंत बजट जारी किया जाएगा।सेफ्टी सर्वोपरि है, किसी की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जमशेदपुर जैसी घटना दोबारा न हो, यह मेरी प्राथमिकता है। अगले सप्ताह मैं खुद पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करूँगा।स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में क्या हुआ, मैं उसमें नहीं जाना चाहता, लेकिन जब इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मुझे मिली है और खासकर जब मैं खुद एक डॉक्टर हूं — तो मैं अपनी आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकता। हमें इस व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाना है, और मैं चाहूंगा कि इसमें आप सभी मेरा साथ दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here