रांची शहर को G20 के मेजबानी की मिली जिम्मेदारी के मद्देनजर हुई बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

0

Meeting held in view of the responsibility given to Ranchi city to host G20

इस वर्ष भारत को G20 SUMMIT की आधिकारिक रूप से अध्यक्षता मिल चुकी है। इस इवेंट को एतिहासिक बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जोर-शोर से तैयारी कर शुरू कर दी है। देशभर में 50 से ज्यादा जगहों पर 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी की जानी है। इसी कड़ी में 21 एवं 22 मार्च 2023 को रांची शहर को मेजबानी प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर दिनांक 24.12.2022 को नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, भा०प्र० से० की अध्यक्षता में बैठक की गई।

नगर आयुक्त ने कहा गया कि यह बड़ी गर्व की बात है कि रांची शहर को G20 के मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है, इसलिए यह आवश्यक है की सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को इस इवेंट को सफल बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करनी है। नगर आयुक्त ने कहा कि रांची शहर में पूर्ण सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जाएंगे।

नगर आयुक्त द्वारा अभियंत्रण शाखा को यह निर्देश दिया कि शहर की सभी बड़ी एवं छोटी नालियों को स्लैब से ढकना सुनिश्चित करे तथा जहां-जहां मरम्मती की आवश्यकता है उसे त्वरित ठीक करें। इसके अलावा जिन-जिन पथों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराए। उन्होंने विद्युत शाखा को निदेश दिया कि बैठक के पूर्व सभी पथ बत्तियों के पोल को पेंट करना सुनिश्चित करें तथा खराब पड़े पथ बत्तियों एवं हाई मास्ट लाइट की मरम्मती करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जहां-जहां नई पथ बत्तियों के अधिष्ठापन की आवश्यकता है वहां जल्द से जल्द पथ बत्ती अधिष्ठापित कराए। इसके अलावा सभी मुख्य मार्गो पर अधिष्ठापित पोल पर रोप लाइट लगाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्वच्छता शाखा को यह निदेश दिया कि इवेंट के पूर्व शहर के हर गली मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहों की पूरी सफाई करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा No Littering Zones का निर्माण करे। उन्होंने यह भी निदेश दिया कि शहर में प्रतिदिन झाडू चूने एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए तथा जहां सड़क के किनारे जहा अनावश्यक रूप से घास उगी हुई है उसे भी हटाने का कार्य करें। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि पूरे शहर में फॉर्निंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए। शहर को और आकर्षक एवं सुंदर बनाने के लिए जर्जर पड़े दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग / ग्राफिटी बनाना शुरु करें तथा जहां-जहां वर्टिकल गार्डन अधिष्ठापित है वहां साफ-सफाई करते हुए सूखे पौधों को बदले एवं नए पौधे लगवाए। इसके अलावा उन्होंने निगम क्षेत्रांतर्गत सभी सुलभ शौचालय एवं मॉड्यूलर टॉयलेट की पूर्ण सफाई कराने का निदेश दिया। शहर के चौक-चौराहों पर अधिष्ठापित महापुरूषों की मूर्तियों को नियमित सफाई की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आयोजन के समय सभी चौक-चौराहे सजे हुए हो ।

उन्होंने यातायात शाखा को यह निदेश दिया कि सभी मुख्य मार्गों एवं जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर इत्यादि को रंग-रोगन करना सुनिश्चित किया जाए तथा ट्रैफिक लाइट्स को भी पूरी तरह से जांच लिया जाए और जहा मरम्मती की आवश्यकता है, उसे त्वरित ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी निदेश दिया कि शहर में चल रहे सिटी बसों की ठीक प्रकार से वाशिंग कराई जाय और बसों के अंदर कटे-फटे सीटों की मरम्मती कराई जाए ।

उनके द्वारा होर्टिकल्चर शाखा को यह निदेश दिया कि मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर मौसमी फूलों का अधिष्ठापन किया जाए। इसके अलावा सड़कों के किनारे आवश्यकतानुसार सूखे पड़े पेड़ की डालियों / टहनियों को ट्रिम किया जाए।नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि रांची शहर में G20 SUMMIT का अयोजन हो रहा है, जो हम सब के लिए गर्व की बात है इसलिए शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे एवं कूड़े को यत्र-तत्र ना फेंके तथा अपने घर एवं आस-पास सफाई बनाए रखे।बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त श्री रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती शीतल कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Meeting held in view of the responsibility given to Ranchi city to host G20

इसे भी पढ़े : झारखंड: मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को COVID-19 पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here