खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों की मदद से विदेश मंत्रालय (MEA) में कार्यरत एक ड्राइवर को जासूसी कर गोपनीय और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप पर गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियों को भेजता था। पाकिस्तान की ISI की महिला एजेंट बताती थी कि वो कोलकाता में रहती है।



