एशियन कप टीटी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा

0

स्टार पैडलर मनिका बत्रा चीनी ताइपे की ऊंची रैंकिंग वाली चेन सू-यू पर 4-3 से जीत के साथ शुक्रवार को एशियाई कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। महिला एकल क्वार्टरफाइनल में दुनिया की 44वें नंबर की मनिका ने आईटीटीएफ रैंकिंग में 23वें स्थान पर रहीं चेन को 6-11 11-6 11-5 11-7 8-11 9-11 11-9 से हराया। गुरुवार को राउंड ऑफ़ 16 के मैच में भारतीय स्टार ने दुनिया में सातवें नंबर की चीन के चेन जिंगटोंग को चौंका दिया। मनिका सेमीफाइनल में जापान की मीमा इतो और कोरिया की जियोन जिही के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here