मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू,सीएम ने राज्य के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

0

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज 14 मार्च से शुरू हैं.इस साल मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब आठ लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।इनमें 4.50 लाख मैट्रिक और 3.50 लाख इंटर के परीक्षार्थी शामिल हैं।इसके लिए राज्य भर में 1400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रांची में कुल 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.इनमें मैट्रिक के लिए 102 और इंटरमीडिएट के लिए 57 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इस मौके पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया ”झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।”

रांची के करीब 82000 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.इस बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा ओएमआर शीट और आंसर शीट दोनों में ली जाएगी।दोनों परीक्षाएं 40-40 अंकों की होंगी।बाकी 20 अंक प्रैक्टिकल होंगे जो संबंधित स्कूलों में लिए जाएंगे।पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। मैट्रिक की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगी।इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:5 बजे तक चलेगी। इंटर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी।उत्तर लिखने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बाकी के 15 से 20 मिनट प्रश्नों को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।वहीं, 24 मार्च की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।24 मार्च को होने वाली मैट्रिक की परीक्षा अब 25 मार्च को होगी जबकि इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी।झारखंड में सरहुल पर्व को लेकर इस तिथि में बदलाव किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here