झारखण्ड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूरे प्रदेश में सरकार के संरक्षण में खुलेआम गौ तस्करी का आरोप लगाया है.एक्स पर मरांडी ने लिखा ”रांची के पिठोरिया क्षेत्र में गत रविवार गौ तस्करी का विरोध करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने बहुसंख्यक समाज के एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। कल मैंने रांची पुलिस के ग्रामीण एसपी से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन तुष्टिकरण के कारण पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई से बच रही है।पूरे प्रदेश में सरकार के संरक्षण में खुलेआम गौ तस्करी हो रही है। झारखंड और बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक गोवंश की तस्करी की जा रही है, जिसमें सत्तारूढ़ दलों के नेताओं से लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तक की मिलीभगत है। हेमंत सोरेन जी, यदि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।”




