रामगढ़: रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पांच स्पंज फैक्ट्री लगातार प्रदूषण फैला रहे हैंl इनके अलावे फेरो एलॉय,इंगोट्स प्लांट,हार्ड कॉक फैक्ट्रियां के अलावा अन्य फैक्ट्रियां भी प्रदूषण फैला रहे हैंl जिला के पतरातू,मांडू,रामगढ़ और गोला स्थित फैक्ट्री का प्रदर्शन खेत और जंगलों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा हैl आम लोग भी इससे परेशान नजर आ रहे हैंl प्रदूषण विभाग रामगढ़ की लापरवाही का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता दिख रहा है.आज मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने डीसी को निर्देश जारी किया,”यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है। @DC_Ramgarh तत्काल संज्ञान लें एवं न्यायोचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें।”
वहीं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम के संज्ञान को दिखावा बताया है.मरांडी ने लिखा,”राज्य में प्रदूषण के रोकथाम की जिम्मेदारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की है, जिसके सर्वेसर्वा हेमंत सोरेन जी के करीबी राजीव लोचन बक्शी हैं। हेमंत सोरेन जी रामगढ़ में हो रहे प्रदूषण के मामले को डीसी के संज्ञान में लाने का दिखावा कर बड़ी चतुराई से अपने विश्वस्त राजीव लोचन बक्शी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।वर्तमान में स्थिति यह है कि प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा औद्योगिक इकाइयों का भौतिक सत्यापन किए बिना घूस लेकर संचालन की अनुमति प्रदान कर दी जाती है, जिससे होने वाले प्रदूषण का खामियाजा गरीब, दलित, आदिवासी और आम जनता को भुगतना पड़ता है।यदि सम्बन्धित प्लांट द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा है, तो उसे तत्काल सील किया जाना चाहिए। चूकी मामला @DC_Ramgarh के संज्ञान में आ ही चुका है, इसलिए मामले को लटकाने-भटकाने की बजाय तत्काल कारवाई करें। अन्यथा भाजपा तालाबंदी करने को बाध्य होगी।@CBIHeadquarters इस पूरे मामले का संज्ञान लें और बक्शी जी के कार्यकाल में औद्योगिक इकाइयों को जारी किए गए सभी CTE, CTO एवं NOC की वैधता तथा इसे निर्गत करने में हुए लेन-देन की गहन जांच करें।”




