रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कई फैक्ट्री लगातार प्रदूषण फैला रहे हैंl रामगढ़ के सुरेंद्र नामक युवक ने एक वीडियो में आलोक स्टील प्लांट (रूंगटा फैक्ट्री) द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को दिखाया, जहां आसपास की झाड़ियों और पेड़-पौधों पर राख जमी नजर आई। फैक्ट्री का प्रदूषण खेत और जंगलों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा हैlप्रदूषण विभाग रामगढ़ की लापरवाही का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता दिख रहा है.यह वीडियो अशोक दानोदा के एक्स अकाउंट से पोस्ट हुआ, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया,”यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है। @DC_Ramgarh तत्काल संज्ञान लें एवं न्यायोचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें।” बता दें कि परेशान ग्रामीण आलोक फैक्ट्री के प्रदूषण पर लम्बे समय से रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं, प्रदर्शन भी करते आ रहे हैं .



