रांची : हमेशा की तरह एक बार फिर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेर लिया है. इस बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो की झारखण्ड सरकार पर मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि”करीब 9 लाख गरीब परिवारों को मिलने वाली चीनी हेमंत सरकार डकार गई है”. ये बात मरांडी ने एक्स पर कही है. मरांडी ने लिखा”झारखंड में खाद्य सुरक्षा की गंभीर स्थिति उजागर हुई है। तकरीबन 9 लाख गरीब परिवारों को मिलने वाली चीनी हेमंत सरकार डकार गई है।पिछले तीन सालों के दौरान (जनवरी 2022 से दिसंबर 2024) तक 36 में से केवल 24 महीने ही चीनी वितरण हुआ। 2022 में तो कई जिलों में एक बार भी चीनी नहीं बांटी गई। इस साल भी राज्य के कई हिस्सों में महज 37.66% परिवारों को ही चीनी मिली है।हेमंत जी, ज़वाब दीजिए…आखिर कब तक गरीबों के हक़ का राशन बाजारों में बेचा जाएगा?आखिर कब तक गरीबों के थाली की मिठास छीनकर उन्हें भ्रष्टाचार का कड़वा घूंट परोसा जाएगा?”




