मरांडी: मुखिया पर जा”नलेवा हमले प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहे

0
Marandi

रांची :बाबूलाल मरांडी ने हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप पर आज हुई गोलीबारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पोस्ट किया”रांची के नामकुम प्रखंड स्थित हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप पर आज हुई गोलीबारी ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जनप्रतिनिधियों के ऊपर बढ़ते जानलेवा हमले प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही धुर्वा में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बावजूद सरकार और पुलिस विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया।@HemantSorenJMM जी दुर्दांत अपराधियों को संरक्षण देने की बजाय उन पर कठोर कार्रवाई करिए, तभी प्रदेश की जनता सुख चैन से रह सकती है।”

क्या है पुरा मामला:

रांची: गुरुवार की सुबह नामकुम रिंग रोड रामपुर मे अरविन्द टेक्सटाइल के पास अज्ञात अपराधियों ने हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को दिनदहाड़े गो’ली मार दी है। गंभीर रूप से घायल मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ब्रह्मदेव प्रसाद, नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मुखिया का अपने गांव में ही बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बंटवारे के विवाद को लेकर ही मुखिया को गो’ली मारी गई है। अपराधी की पहचान भी हो गई है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।मुखिया के इलाज को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और घायल मुखिया से मुलाक़ात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here