मरांडी: पुलिसिया अ’त्याचार के कारण चालाक की मौ’त, परिजनों को उचित मुआवजा मिले, कठोर कार्रवाई हो

0
marandi

झारखण्ड: धनबाद के मनियाडीह क्षेत्र से बोरिंग करने के बाद लौट रहे बोरिंग वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई की गई. जिसके बाद करीब 40 वर्षीय चालक संजय दास की मृत्यु हो गई.ह’त्या के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने ताराटांड थाना का घेराव किया और न्याय की मांग की.अब मरांडी ने पुलिस की दादागिरी पर सवाल उठाए हैं और कार्रवार्ई की मांग की है. मरांडी एक्स पर लिखते हैं”गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ताराटांड थाना अंतर्गत गश्ती पुलिस दल द्वारा बोरिंग गाड़ी के चालक संजय दास की बेरहमी से पिटाई किए जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई, जो अत्यंत दुखद और निंदनीय है। पुलिस द्वारा आम नागरिकों पर इस प्रकार का बर्बर बल प्रयोग कानून का दुरुपयोग है। इससे पूर्व भी पुलिसिया अत्याचार के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गिरिडीह पुलिस संबंधित गश्ती दल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में ह’त्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें, ताकि कानून के रक्षक को भक्षक बनने से रोका जा सके। Giridih Dc पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराएं।”

मृतक संजय के रिश्तेदार बालेश्वर रविदास का कहना है कि ताराटांड थाना के बड़कीटांड जंगल में पुलिस गश्ती दल हर मालवाहक को रोकता है और पैसे की मांग करता है। पैसा नहीं देने पर ड्राइवर के साथ बुरा बर्ताव करता है. बालेश्वर ने बताया मंगलवार को गांव नावाटांड बोरिंग करने के बाद संजय रात के समय जब गिरिडीह लौट रहा था। इस बीच रात लगभग 10 बजे जब संजय वाहन लेकर ताराटांड जंगल पहुंचा तो वहां तैनात ताराटांड थाना गश्ती दल ने वाहन को रोका और पैसे की मांग करने लगे। संजय को वाहन से उतारकर बहुत ही बेरहमी से मारा. जिसके बाद ताराटांड थाना गश्ती दल के वाहन चालक ने बोरिंग वाहन के मालिक को फोन लगाकर कहा कि आपका चालक सड़क पर पड़ा है। बाद में अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here