रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची की ट्रैफिक पुलिस पर मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया है। मरांडी ने एक्स पर लिखा ”राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है।सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है लेकिन जब तक सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी, ट्रैफिक सिग्नल सही नहीं होंगे और लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक सिर्फ जुर्माना वसूलने से समस्या हल नहीं होगी।@HemantSorenJMM जी, इस मुद्दे पर बेहद संवेदनशीलता की जरूरत है। आमजनों पर लगाए गए भारी भरकम जुर्माने पर पुनर्विचार करें और रांची की सड़कों पर मची लूट को रोककर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।”




