PM के झारखंड आगमन के निमित्त पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को मरांडी ने किया संबोधित

0

Ranchi: प्रधानमंत्री के जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 नवंबर को झारखंड आगमन को लेकर भाजपा द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इसे लेकर प्रदेश कार्यालाय में पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi की अध्यक्षता में बैठक हुई।आज प्रदेश कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के निमित्त पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया l इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र ,संगठन महामंत्री कर्मवीर,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश , आदित्य साहू , रांची सांसद संजय सेठ , प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here