अभिनेत्री ईशा आलिया के पति को हथियार देने वाला शख्स गिरफ्तार

0

रांची: बंगाल पुलिस ने नागपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या मामले में आलिया के पति के दोस्त मोहित को गिरफ्तार किया है। रांची के शास्त्री नगर निवासी मोहित ने ही हत्या में उपयोग किये गए हथियार को आलिया के पति को उपलब्ध करवाया था। नागपुरी फिल्म अभिनेत्री ईशा आलिया की उसके ही पति प्रकाश अलबेला ने कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोलकाता पुलिस ने आलिया के पति को गिरफ्तार भी कर लिया था। फिजिकल रिलेशंस बनाने के बाद प्रकाश द्वारा शादी के लिए इंकार किए जाने के बाद ईशा ने शादी के लिए प्रकाश दबाव बनाकर शादी कर ली थी। इसके बाद से ईशा और प्रकाश रांची के मोरहाबादी में टैगोर हिल एरिया में किराए के फ्लैट में रहते थे। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here