Mahua Maji : भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से यहां निर्यात प्रोत्साहन पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया.इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को निर्यात प्रोत्साहन, नया बाजार निर्माण, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नवीनतम रुझान, निर्यात की प्रक्रिया और मंत्रालय द्वारा निर्यात के संबंध में प्रलेखन के बारे में जानकारी और जागरूकता देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी (Mahua Maji) ने कहा कि उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय की मांग है. उन्होंने कहा कि इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को व्यापार जगत में आने वाले बदलावों की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी और वे निर्यात के माध्यम से अपने उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाकर अपने उद्यमों का बेहतर विकास कर सकेंगी.
Mahua Maji : झारखंड उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं के तहत सभी उद्यमियों को उनके उद्यम के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.आईईडीएस के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव ने भाग लेने वाले सभी उद्यमियों से निर्यात प्रक्रिया और प्रलेखन में विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ उठाने की अपील की ताकि वे अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात कर सकें और अपने उद्यमों के विकास को सुनिश्चित कर सकें।
सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के साथ अपने अनुभव और कौशल को साझा किया। इस संगोष्ठी में राज्य के उद्योग संघों, मंडलों एवं रांची जिले एवं आसपास के जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागी उद्यमियों ने उन विशेषज्ञ अधिकारियों से सीधे बात कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और निर्यात प्रोत्साहन एवं जेम (GeM) से संबंधित जानकारी प्राप्त की.
इसे भी पढ़े : मनरेगा में तीन वर्ष में बढ़ी महिला श्रमिकों की भागीदारी



