Ranchi : मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बजट की प्रति भेंट की.जिसके बाद विधानसभा में वर्ष 2024 – 25 के लिए एक लाख,28 हजार, 900करोड़ का बजट पेश किया गया.वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार की बजट पिछली बार की तुलना में 10 फीसदी अधिक है.वित्त मंत्री ने संभावना जताई है कि 2024-25 में विकास दर 7.7% रह सकती है. वित्त मंत्री ने बताया कि राजस्व आय में लगातार वृद्धि हुई है. अन्नदाता किसान हमारी शान हैं।किसान भाइयों को ऋण से मुक्त कराना चम्पई सरकार की प्राथमिकता है।इस योजना के तहत पहले सीमा 50 हजार थी।अब वित्तीय वर्ष 2024—25 में लोन माफ़ी की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। इसके अलवे NPA खाता धारकों को भी इस योजना में शामिल कर लाभ दिया जाएगा।अपने चुनावी घोषणापत्र को अमलीजामा पहनाते हुए अब तक चम्पई सरकार द्वारा कृषि लोन ऋण माफी योजना के तहत एक हजार आठ सौ अठावन करोड़(1858 करोड) रुपए की लोन माफ़ी की जा चुकी है।इसके अलावा झारखंड के गरीब परिवारों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से अबुआ आवास योजना के तहत आवास ऋण की रकम को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.50 लाख रुपये कर दिया गया है. झारखंड के लोगों को 60 साल के व्यक्ति को पेंशन देने के लिए मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना लागू करने का प्रस्ताव किया है. इस योजना में दिव्यांगों, आदिम जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित महिलाओं, एचआईवी/एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों और ट्रांसजेंडरों के साथ-साथ 50 साल की उम्र पार सभी महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा. वहीं 19 नए महाविद्यालय, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा का कुल बजट 2411 करोड़ है।पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 2500 किलोमीटर सड़क और 200 पुल का निर्माण होगा।मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 70 पुल का निर्माण होगा।पीडीएस दुकानदारों को अब 150 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत युवती को 30 हजार का सहयोग मिलेगा.50000 किसानों को उद्यानिक फसलों का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जायेगा।झारखंड के गरीब परिवारों को भोजन मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही दाल-भात योजना के साथ ही अब हर थाली में सब्जी भी परोसी जाएगी. इसके लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरखा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार को सोयाबीन की बड़ी बांटी जाएगी.








































