जमीन घोटाला मामला: आज हेमंत सोरेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया.पूर्व CM हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 4 अप्रैल निर्धारित की है.बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद की भी कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत की अवधि 4 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.



